गाजीपुर में जमानियां-धीना के बीच टूटी रेल पटरी, तेजस राजधानी सुरक्षित गुजरी
गाजीपुर में जमानियां और धीना स्टेशन के बीच बुधवार तड़के रेल पटरी टूट गई। तेजस राजधानी एक्सप्रेस ने इस टूटी पटरी से गुजरते समय झटका महसूस किया, जिसके बाद चालक ने सूचना दी। सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों को रोका गया और सुबह छह बजे परिचालन बहाल किया गया।