बरियारपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रेलवे ढाला टूटा, दो किमी लंबा जाम
बरियारपुर के पड़री रेलवे ढाले पर बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ढाला टूट गया, जिससे सड़क पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ढाई घंटे की मरम्मत के बाद आवागमन सामान्य हुआ, इस दौरान ट्रेनों को स्लाइडर के सहारे गुजारा गया।