रामनगर में रामलीला में मेघनाद और कुंभकरण का वध, भक्तों ने लगाए जयकारे

रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला में मेघनाद और कुंभकरण के वध का मंचन किया गया। इस दौरान रावण ने दहाड़ें मारकर रोते हुए दर्शकों से जय श्रीराम के जयकारे लगवाए। रामलीला का यह भावुक प्रसंग देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।