देवरिया में 39 हजार अपात्रों का राशन कार्ड कटा

देवरिया जिले में अपात्र पाए जाने पर 39 हजार राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। आयकर दाता, चार पहिया वाहन और 5 हेक्टेयर से अधिक खेत वाले लोगों के कार्ड काटे गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।