देवरिया में बाइक टक्कर से दो युवक घायल, एंबुलेंस देर से आने पर हंगामा
देवरिया के इटहुआ चंदौली गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में रोहित चौहान और रविंद्र चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रोहित को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस देर से आने पर परिजनों ने हंगामा किया।