गोरखपुर: पेड़ गिरने से 3 की मौत, परिजनों को 4-4 लाख की राहत राशि मिली
गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के गजरहिया टोले में शनिवार को पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। सोमवार को विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये के चेक सौंपे।