आजमगढ़ में रिलीफ इंडिया क्लब ने 'एक शाम अमर बलिदानियों के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया
रिलीफ इंडिया क्लब ने रविवार को हरिऔध कला केंद्र में 'एक शाम अमर बलिदानियों के नाम' सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें शहीद सैनिकों, पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।