कासिमाबाद में कामरेड इकबाल अहमद की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

कासिमाबाद के महाराणा प्रताप सभागार में कामरेड इकबाल अहमद की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा की।