देवरिया में उग्रसेन सेतु की मरम्मत कार्य तेजी से जारी, 15 दिन तक बंद रहेगा आवागमन
देवरिया के कपरवार में राप्ती नदी पर बने उग्रसेन सेतु की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए सभी वाहनों का आवागमन 15 दिन तक बंद रहेगा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।