खुखुंदू में सड़क हादसे में 55 वर्षीय विजय प्रताप यादव की मौत
खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय विजय प्रताप यादव की मौत हो गई। वे देवरिया कोर्ट में मुकदमे की पैरवी के लिए जा रहे थे। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।