वाराणसी: रिटायर जेई ने बेटे को गोली मारी, पिता गिरफ्तार

वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान रिटायर जेई बिंदा कुमार सिंह ने अपने बेटे प्रवीण कुमार सिंह को गोली मार दी। घटना ककरमत्ता स्थित लोहित रेजिडेंसी में शुक्रवार को हुई, जहां पिता ने खुद पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण किया। प्रवीण का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।