बैरिया में समाधान दिवस पर 152 में से सिर्फ 15 शिकायतों का निपटारा
बैरिया में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 152 शिकायतें आईं, जिनमें से केवल 15 का निपटारा हो सका। भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें सबसे अधिक थीं, जबकि कई फरियादियों ने पेंशन, आवास और गायब पत्रावलियों की समस्याएं भी उठाईं।