मऊ में 70 साल पुरानी दोहरीघाट पम्प नहर का आधुनिकीकरण, 660 क्यूसेक क्षमता
मऊ में चौधरी चरण सिंह दोहरीघाट पम्प नहर का आधुनिकीकरण कार्य पूरा हो गया है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 26.38 करोड़ रुपये की लागत से हुए इस कार्य का लोकार्पण किया, जिससे मऊ-बलिया के 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा में सुधार होगा।