गोरखपुर पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का मॉक अभ्यास, पुलिसकर्मियों की तैयारी परखी गई

गोरखपुर पुलिस लाइन में मंगलवार को दंगा नियंत्रण का मॉक अभ्यास किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के निर्देशन में हुए इस अभ्यास में पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, गैर-घातक हथियारों के इस्तेमाल और त्वरित प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।