बलिया के खड़सरा में रोडवेज बस और टैंकर की टक्कर, 10 घायल
बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा में गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 10 लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी में भर्ती कराया गया है।