खुखुंदू: शराबियों ने अजय तिवारी के घर पर हमला कर दो कारों के शीशे तोड़े

खुखुंदू के परसिया मिश्र गांव में शुक्रवार रात शराब के नशे में कुछ युवकों ने अजय तिवारी पर हमला किया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर के बाहर खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।