गोरखपुर में गृह प्रवेश समारोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक गृह प्रवेश समारोह के दौरान 18 वर्षीय अजीत मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने उसे लोहे की रॉड और ईंट से मारा, जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच में छत से गिरने की बात कह रही है।