गोरखपुर: रुस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े 18 हजार घरों को मिलेगी निर्बाध बिजली
गोरखपुर के रुस्तमपुर बिजली उपकेंद्र को खोराबार उपकेंद्र से जोड़ने के बाद अब 18 हजार घरों को निर्बाध बिजली मिलेगी। बिजली निगम ने 33 केवी की नई लाइन बनाई है, जिससे बिजली आपूर्ति में फाल्ट होने पर वैकल्पिक व्यवस्था से सप्लाई जारी रहेगी।