बलिया में फाइनेंस कंपनी के सेल्स आफिसर पर 1.99 लाख रुपये गबन का मामला
बलिया के सिकंदरपुर स्थित आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस लिमिटेड के सेल्स आफिसर अभिषेक कुमार मिश्रा पर ग्राहकों से वसूली गई 1,99,213 रुपये की किस्तें कंपनी खाते में जमा न करने का आरोप है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।