वाराणसी: आचार्य (संस्कृत) डिग्रीधारक अब प्रवक्ता पद के लिए कर सकेंगे आवेदन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से आचार्य (संस्कृत) की डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों को प्रवक्ता (संस्कृत) पद के लिए आवेदन करने की अनुमति मिल गई है। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग ने स्पष्ट किया है कि यह डिग्री स्नातकोत्तर उपाधि है, जिससे अभ्यर्थियों को आवेदन में कोई कठिनाई नहीं होगी।