गोरखपुर: छात्र नेता सतीश प्रजापति को जमानत, समर्थकों ने किया स्वागत

गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र गुटों के विवाद के बाद आरोपी छात्र नेता सतीश प्रजापति को जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आए, जहां उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया।