गोरखपुर में 21 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर DM का आदेश
गोरखपुर में विजयादशमी पर्व और मूर्ति विसर्जन के चलते 21 अक्टूबर को प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर जारी किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।