बलिया में स्कॉर्पियो पलटी, गोवंश तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में सागरपाली चट्टी के पास एक स्कॉर्पियो जल-नल योजना के गड्ढों से टकराकर पलट गई। वाहन में बंधे बछड़ों के साथ समाजवादी पार्टी का झंडा मिला, जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।