गाजीपुर में किसानों को रबी फसल के लिए मुफ्त बीज बांटे गए
गाजीपुर के भदौरा विकासखंड में किसानों को रबी फसल की बुवाई के लिए चना, मटर और सरसों के मिनी किट मुफ्त में वितरित किए गए। खंड विकास अधिकारी केके सिंह ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह वितरण किया।