गाजीपुर में पेंशनरों ने ऑनलाइन मेडिकल बिल भुगतान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी
गाजीपुर में सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने ऑनलाइन मेडिकल बिल भुगतान की प्रक्रिया से नाराजगी जताई है। संगठन ने मांग की है कि ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी बहाल की जाए, अन्यथा 2 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।