गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने पहुंचे सीनियर छात्रों को फटकार
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के राजेंद्र हॉस्टल में जूनियर छात्रों की रैगिंग करने पहुंचे छह सीनियर छात्रों को शिक्षकों ने पकड़ लिया। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर सीनियर छात्रों को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें माफी मांगनी पड़ी।