गोरखपुर: सेवा सेतु अभियान में 250 लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लिया

गोरखपुर के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में चल रहे सेवा सेतु अभियान के दूसरे दिन 250 लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना और मतदाता पंजीकरण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।