आजमगढ़ में सड़क हादसा: ओवरटेक के चक्कर में कार ने टेंपो को मारी टक्कर, तीन की मौत

आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसिया गांव में शुक्रवार को ओवरटेक के प्रयास में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए हैं।