गाजीपुर: जमानिया रेलवे क्रॉसिंग पर मेंटेनेंस से लगा भीषण जाम

गाजीपुर के जमानिया रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 88/ए पर ट्रैक मेंटेनेंस के दौरान 11:35 से 1:05 बजे तक यातायात ठप रहा। इस दौरान 16 मीटर पुरानी रेल पटरी बदली गई, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्कूली वाहन भी फंस गए।