आजमगढ़ में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में शटरिंग गिरने से मजदूर की मौत

आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर की छत की ढलाई के दौरान शटरिंग गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।