देवरिया के भटनी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग टूटी, कोई घायल नहीं

भटनी में 115 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग ढलाई के दौरान टूट गई। गनीमत रही कि कोई मजदूर या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, लेकिन घटना ने निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।