वाराणसीराजनीति

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में ध्रुव त्रिपाठी की चौथी बार जीत

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी ने निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को 307 मतों से हराकर चौथी बार जीत हासिल की। मतगणना में विवाद के चलते कुछ समय के लिए प्रक्रिया रुकी रही, लेकिन अंततः ध्रुव को 14887 और राजीव को 14580 मत मिले।