सिधागरघाट: राधे कृष्णा मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी, पुजारी का कमरा बंद किया

कासिमाबाद के पाली गांव स्थित राधे कृष्णा पंच मंदिर में शनिवार रात चोरों ने पुजारी मुनेंद्र दास का कमरा बाहर से बंद कर चांदी के मुकुट चुरा लिए। चोरों ने गर्भगृह से 400 ग्राम वजनी मुकुट चुराकर भागने में सफलता पाई।