गोरखपुर में दो बुजुर्गों को कागजों में मृत दिखाने का मामला, पेंशन रुकी

गोरखपुर के जंगल कौड़िया ब्लॉक के राधेश्याम और रामकेशर की वृद्धा पेंशन सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित होने के कारण रुकी हुई है। दोनों बुजुर्ग पिछले कई महीनों से खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।