देवरिया में सोशल ऑडिट कर्मचारियों का विकास भवन पर प्रदर्शन
सोशल ऑडिट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने मानदेय वृद्धि और बकाया भुगतान की मांग को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 20 दिन का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा लखनऊ में प्रदर्शन और कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी है।