गाजीपुर में ट्रेन से गिरकर युवक आशीष बिंद की मौत, शायर माता के दर्शन के लिए जा रहा था

गाजीपुर के कलवारी गांव निवासी 20 वर्षीय आशीष बिंद अपने ममेरे भाई के साथ शायर माता के दर्शन के लिए जा रहा था। ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया है।