सोनभद्र में ट्रक के खलासी की करंट से मौत, परिवार में शोक

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में ट्रक के खलासी वंशराज विश्वकर्मा (30) की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह ट्रक के केबिन पर चढ़कर तिरपाल सही कर रहा था, तभी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।