वाराणसी की सोनी चौहान का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन
सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल शिक्षण संस्थान की कक्षा 9 की छात्रा सोनी चौहान ने प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय टीम के लिए किया गया है।