गाजीपुर में नवागत पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया

गाजीपुर में नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने 9 अक्टूबर को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने यूपी-112 वाहनों और कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।