मऊ में आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान, 1 नवंबर से शुरू

मऊ में 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आयुष्मान भारत योजना के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों और छूटे पात्र परिवारों के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।