देवरिया में सड़क हादसे में पूर्व प्रधान राजाराम यादव की मौत

देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पूर्व प्रधान राजाराम यादव (53) को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।