सुखपुरा में संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पांच गिरफ्तार

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हिया गांव में शनिवार रात संत रविदास की प्रतिमा का दाहिना हाथ तोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया।