पिपराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव, एक हिरासत में
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव हुआ। घटना के बाद आयोजकों ने प्रतिमा रोककर विरोध जताया, जिसके चलते जुलूस करीब आधे घंटे तक रुका रहा। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।