पैकौली में आंधी-बारिश से धान की फसल को खतरा, किसानों में चिंता
पैकौली में सोमवार को अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने की आशंका बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल गिर गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की चिंता किसानों को सताने लगी है।