मऊ: सड़क पर आवारा गोवंश से बाइक टकराने से युवक गंभीर घायल
मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम शुक्लौली नहर के पास सड़क पर अचानक आए आवारा गोवंश से बाइक टकरा गई। हादसे में 17 वर्षीय विनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि प्रियांशु को हल्की चोटें आईं।