देवरिया: ककवल चौराहे पर बाइक की टक्कर से छात्रा पूजा यादव घायल

देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ककवल चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 19 वर्षीय छात्रा पूजा यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी गौरी बाजार पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया।