आजमगढ़: छात्रा खुशी सिंह बनीं एक दिन की डीएम, अवैध डेंटल क्लीनिक सील

आजमगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की जिलाधिकारी बनीं खुशी सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने खरिहानी बाजार में संचालित एक अवैध डेंटल क्लीनिक को सील कर दिया। शिकायत मिलने पर की गई जांच में क्लीनिक का पंजीकरण नहीं मिला।