देवरिया: पॉलिटेक्निक में पार्टी के दौरान छात्रों के दो गुट भिड़े, 5 घायल
देवरिया शहर के पुरवा मोहल्ले स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में बुधवार रात करीब 10 बजे छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस घटना में पांच छात्र घायल हुए, जिनमें से एक छात्रा को गंभीर चोटें आईं और उसे महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।