बलिया: सड़क चौड़ीकरण पर विधायक हंसू राम और सांसद रमाशंकर राजभर में विवाद
बलिया के बेल्थरा रोड में मालीपुर-खन्दवा से किड़िहरापुर तक 16 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण को लेकर विधायक हंसू राम ने सांसद रमाशंकर राजभर पर आपत्ति का आरोप लगाया है। सांसद ने आपत्ति पत्र की जानकारी से इनकार करते हुए मामले की जांच कराने की बात कही है।