गाजीपुर: सुहवल पुलिस ने गैर जमानती वारंटी विरेन्द्र दुसाध को गिरफ्तार किया

गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को 52 वर्षीय विरेन्द्र उर्फ मंजू दुसाध को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 2009 में दर्ज एक पुराने मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी था, जिसे पुलिस ने उसके घर से पकड़ा।